तदबीर में यारो नहीं तक़्सीर तुम्हारी
तक़दीर मिरी हो गई तदबीर तुम्हारी
क्या मर गए ज़िंदाँ में असीरान-ए-मोहब्बत
आवाज़ नहीं देती है ज़ंजीर तुम्हारी
तुम आन के समझाओ मिरे दिल को तो शायद
कर जाए नसीहत कोई तासीर तुम्हारी
रहती है परेशाँ जो सरासर ये हमेशा
किस पेच में है ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर तुम्हारी
जब दाद-ए-सुख़न मिलती तुम्हें हज़रत-ए-'आरिफ़'
सुनता जो ग़ज़ल आज को ये 'मीर' तुम्हारी








