सर जो रहता है मिरा रोने से अक्सर भारी
पाँव पर रखता नहीं उन के समझ कर भारी
बे-तकल्लुफ़ हरकत कुछ जो फ़लक करता है
आज-कल मुझ पे सितारा है मुक़र्रर भारी
ग़ैर के सामने यूँ मुझ पे यकायक न उठे
दस्त-ए-नाज़ुक में तेरे काश हो ज़ेवर भारी
और कुछ हैं तिरे दिल-बंद के तेवर ब-ख़ुदा
आज की रात हर इक बुत को है आज़र भारी
अपने घर में है मुझे रोज़ मुसीबत 'आरिफ़'
तीन दिन गोर में होते हैं मुक़र्रर भारी








