मेरे दिल को बिठा दिया किस ने
आ के का'बे को ढा दिया किस ने
पूछो अपने ही ग़म्ज़े से कि मुझे
ख़ाक में ही मिला दिया किस ने
क्या तमाशा है पूछते हैं वही
तेरे घर को लुटा दिया किस ने
शब-ए-फ़ुर्क़त में क्या न हम खाते
हम को पर ज़हर ला दिया किस ने
वो जला देते हैं जो ख़त मेरा
उन को 'आरिफ़' पढ़ा दिया किस ने








