होवें बर-अक्स भला क्यूँ न वो अग़्यार से ख़ुश

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

होवें बर-अक्स भला क्यूँ न वो अग़्यार से ख़ुश

किसी मा'शूक़ को देखा न वफ़ादार से ख़ुश

हर दुआ पर हमें दुश्नाम मयस्सर है कहाँ

शामत-ए-नफ़्स है गर होवें न सरकार से ख़ुश

नक़्द-ए-दिल भी जो कोई दे के न माँगे बोसा

वो हुआ करते हैं बस ऐसे ख़रीदार से ख़ुश

ग़ौर से मैं ने जो देखा तो कहीं आलम में

कोई होगा न ज़ियादा तिरे बीमार से ख़ुश

क्या अजब मुझ से ख़फ़ा होवे अगर वो 'आरिफ़'

किसी मा'शूक़ को देखा न वफ़ादार से ख़ुश

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like