हर घड़ी चलती है तलवार तिरे कूचे में

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

हर घड़ी चलती है तलवार तिरे कूचे में

रोज़ मर रहते हैं दो चार तिरे कूचे में

हाल सर का मिरे ज़ाहिर है तिरे क्या कीजे

कोई साबित भी है दीवार तिरे कूचे में

शक्ल को क्यूँकि न हर दफ़अ बदल कर आऊँ

हैं मिरी ताक में अग़्यार तिरे कूचे में

ग़म से बदली है मिरी शक्ल तो बे-ख़ौफ़-ओ-ख़तर

दिन को भी आते हैं सौ बार तिरे कूचे में

न करे सू-ए-चमन भूल के भी रुख़ हरगिज़

आन कर बुलबुल-ए-गुलज़ार तिरे कूचे में

नरगिस्ताँ न समझ खोली हुई आँखों को

हैं तिरे तालिब-ए-दीदार तिरे कूचे में

लाए जब घर से तो बेहोश पड़ा था 'आरिफ़'

हो गया आन के होशियार तिरे कूचे में

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे