दर पे रहे ये दीदा-ए-गिर्यां तमाम-उम्र

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

दर पे रहे ये दीदा-ए-गिर्यां तमाम-उम्र

लेकिन बुझी न आतिश-ए-हिज्राँ तमाम-उम्र

डाला है उस को जज़्ब-ए-मोहब्बत ने चाह में

देखा न जिस ने था कभी ज़िंदाँ तमाम-उम्र

वाक़े' में ये है हर्फ़-ए-शिकायत भी क्या कहें

निकला न कोई जो मिरा अरमाँ तमाम-उम्र

पामाल को भी हम ने किया अपना हम-जलीस

छाना किया मैं ख़ाक-ए-बयाबाँ तमाम-उम्र

रातों को मेरे वास्ते उठता है बार बार

भूलूँगा दर्द-ए-दिल का न एहसाँ तमाम-उम्र

क्या मुझ को अपनी याद से ख़िल्क़त ने खो दिया

समझा किया मैं आप को इंसाँ तमाम-उम्र

'आरिफ़' लिखें हैं इस में मज़ामीन-ए-इंतिशार

होवेगा जम्अ' मेरा न दीवाँ तमाम-उम्र

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like