सबा अश्कों से दामन धो रही है

ज़ाहिदा ज़ैदीज़ाहिदा ज़ैदी4 Jan 1930

1 min read · 12.4K reads

सबा अश्कों से दामन धो रही है

उदासी बाल खोले सो रही है

ख़मोशी नग़्मा-ए-रूह-ए-तलब है

सदा ख़ुद साज़ में गुम हो रही है

लबों पर यूँही हल्का सा तबस्सुम

निगाहों से शिकायत हो रही है

हमीं से सब ने पहचाना है उन को

उन्हें हम से शिकायत गो रही है

तिजारत दीन ओ ज़र ईमाँ है इस का

हयात-ए-नौ बसीरत खो रही है

उगेंगी अब के ज़हर-आलूद फ़स्लें

हवा ज़ेहनों में नफ़रत बो रही है

सजा दें ज़ुल्फ़ अश्कों की लड़ी से

उदासी बाल खोले सो रही है

ज़ाहिदा ज़ैदी
About the poet

ज़ाहिदा ज़ैदी

मूल नाम : ज़ाहिदा ज़ैदी जन्म : 04 Jan 1930 | मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : साजिदा ज़ैदी (बहन)

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा ज़ैदी

  1. वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहींख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  2. क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसे

    क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसेआग लग जाए समुंदर में तो पानी बरसे

    12.4K reads
  3. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  4. मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने

    मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी नेकुछ और थे इस दौर में जीने के क़रीने

    12.4K reads
  5. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads