शब के ग़म दिल के अज़ाबों से अलग रखता हूँ - ज़फ़र सहबाई

ज़फ़र सहबाईज़फ़र सहबाई

3 min read · 12.4K reads

शब के ग़म दिल के अज़ाबों से अलग रखता हूँ
सारी ताबीरों को ख़्वाबों से अलग रखता हूँ

जो पढ़ा है उसे जीना ही नहीं है मुमकिन
ज़िंदगी को मैं किताबों से अलग रखता हूँ

उसक की तक़्दीस पे धब्बा नहीं लगने देता
दामन-ए-दिल को हिसाबों से अलग रखता हूँ

ये अलम रेत को पानी नहीं बनने देता
प्यास को अपनी सराबों से अलग रखता हूँ

उस के दर पर नहीं लिखता मैं हिसाब-ए-दुनिया
दिल की मस्जिद को ख़राबों से अलग रखता हूँ
ज़फ़र सहबाई
About the poet

ज़फ़र सहबाई

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like