अक्स ज़ख़्मों का जबीं पर नहीं आने देता - ज़फ़र सहबाई

ज़फ़र सहबाईज़फ़र सहबाई

3 min read · 12.4K reads

अक्स ज़ख़्मों का जबीं पर नहीं आने देता
मैं ख़राश अपने यक़ीं पर नहीं आने देता

इसलिए मैं ने ख़ता की थी कि दुनिया देखूँ
वर्ना वो मुझ को ज़मीं पर नहीं आने देता

उम्र भर सींचते रहने की सज़ा पाई है
पेड़ अब छाँव हमीं पर नहीं आने देता

झूठ भी सच की तरह बोलना आता है उसे
कोई लुक्नत भी कहीं पर नहीं आने देता

अपने इस अह्द का इंसाफ़ है ताक़त का ग़ुलाम
आँच भी कुर्सी-नशीं पर नहीं आने देता

चाहता हूँ कि उसे पूजना छोडूँ लेकिन
कुफ्र जो ख़ूँ में है दीं पर नहीं आने देता
ज़फ़र सहबाई
About the poet

ज़फ़र सहबाई

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like