रात भर सूरज के बन कर हम-सफ़र वापस हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

ज़फ़र मुरादाबादीज़फ़र मुरादाबादी

5 min read · 12.4K reads

रात भर सूरज के बन कर हम-सफ़र वापस हुए
शाम को बिछड़े हम तो हँगाम-ए-सफर वापस हुए

जल्वागाह-ए-ज़ात से कब ख़ुद-निगर वापस हुए
और अगर वापस हुए तो बे-बसर वापस हुए

थी हमें मल्हूज-ए-ख़ातिर नेक-नामी इस क़दर
चूम कर नज़रों से उन के बाम ओ दर वापस हुए

मुज़्दा परवाज़-ए-अदम का है के राहत की नवेद
दम लबों पर है तो अपने बाल ओ पर वापस हुए

शौक़-ए-मंज़िल था कहाँ मुझ सा किसी का मोतबर
दो क़दम भी चल न पाए हम-सफ़र वापस हुए

कारवाँ से जो भी बिछड़ा गर्द-ए-सहरा हो गया
टूट कर पत्ते कब अपनी शाख़ पर वापस हुए

सुब्ह दम ले कर चली घर से तलाश-ए-रोज़-गार
शाम हम रूख़ पर लिए गर्द-ए-सफर वापस हुए

ज़िंदगी में आईं सुब्हें और शामें भी बहुत
अहद-ए-रफ़्ता के कहाँ शाम ओ सहर वापस हुए

आख़िरश बुझ ही गया है ख़ुश-गुमानी का चराग़
तुम बिछड़ कर फिर कहाँ इम्कान भर वापस हुए

ख़ुश-गुमानी का भरम रक्खा नई पहचान ने
फिर मेरे नग़मों में ढल कर सीम-बर वापस हुए

होश से आरी रही दीवानगी अपनी ‘ज़फर’
बा-ख़बर महफ़िल में रह कर बे-ख़बर वापस हुए
ज़फ़र मुरादाबादी
About the poet

ज़फ़र मुरादाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र मुरादाबादी

  1. बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुएमेरी हरीफ़ तुम्हारी दुआ से कम न हुए

    12.4K reads
  2. बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुएमंज़िलें भी क्यूँ न हों फिर फ़ासला ओढ़े हुए

    12.4K reads
  3. कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुएतमाम उम्र गुज़ारी हवा से लड़ते हुए

    12.4K reads
  4. खुश-गमाँ हर आसरा बे-आसरा साबित हुआ - ज़फ़र मुरादाबादी

    ख़ुश-गमाँ हर आसरा बे-आसरा साबित हुआज़िंदगी तुझ से तअल्लुक खोखला साबित हुआ

    12.4K reads
  5. नक़ाब उस ने रूख़-ए-हुस्न-ए-ज़र पे डाल दिया - ज़फ़र मुरादाबादी

    नक़ाब उस ने रूख़-ए-हुस्न-ए-ज़र पे डाल दियाके जैसे शब का अँधेरा सहर पे डाल दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like