खुश-गमाँ हर आसरा बे-आसरा साबित हुआ - ज़फ़र मुरादाबादी

ज़फ़र मुरादाबादीज़फ़र मुरादाबादी

4 min read · 12.4K reads

ख़ुश-गमाँ हर आसरा बे-आसरा साबित हुआ
ज़िंदगी तुझ से तअल्लुक खोखला साबित हुआ

जब शिकायत की कबीदा-ख़ातिरी हासिल हुई
सब्र-ए-महरूमी मेरा हर्फ-ए-दुआ साबित हुआ

बे-तलब मिलती रहें यूँ तो हज़ारों नेमतें
थे तलब की आस में बरहम तो क्या साबित हुआ

रू-ब-रू होते हुए भी हम रहे मंज़िल से दूर
इक अना का मसअला ज़ंजीर-ए-पा साबित हुआ

आह भर कर चल दिए सब ही तमाशा देख कर
वक़्त पर जो डट गया वो देवता साबित हुआ

टूट कर बिखरा मेरे दिल से यक़ीं का आईना
मैं उसे समझा था क्या लेकिन वो क्या साबित हुआ

साँस जो आया बदन में था वफ़ा से हम-किनार
और जब वापस हुआ तो बे-वफ़ा साबित हुआ

सर के शैदाई बहुत मायूस महफ़िल से उठे
जब ‘ज़फ़र’ जैसा सुख़न-वर बे-नवा साबित हुआ
ज़फ़र मुरादाबादी
About the poet

ज़फ़र मुरादाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र मुरादाबादी

  1. बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुएमेरी हरीफ़ तुम्हारी दुआ से कम न हुए

    12.4K reads
  2. बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुएमंज़िलें भी क्यूँ न हों फिर फ़ासला ओढ़े हुए

    12.4K reads
  3. कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुएतमाम उम्र गुज़ारी हवा से लड़ते हुए

    12.4K reads
  4. नक़ाब उस ने रूख़-ए-हुस्न-ए-ज़र पे डाल दिया - ज़फ़र मुरादाबादी

    नक़ाब उस ने रूख़-ए-हुस्न-ए-ज़र पे डाल दियाके जैसे शब का अँधेरा सहर पे डाल दिया

    12.4K reads
  5. निगाह-ए-हुस्न-ए-मुजस्सम अदा हो छूते ही - ज़फ़र मुरादाबादी

    निगाह-ए-हुस्न-ए-मुजस्सम अदा हो छूते हीगँवाए होश भी उस दिल-रूबा को छूते ही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like