बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

ज़फ़र मुरादाबादीज़फ़र मुरादाबादी

4 min read · 12.4K reads

बढ़े कुछ और किसी इल्तिजा से कम न हुए
मेरी हरीफ़ तुम्हारी दुआ से कम न हुए

सियाह रात में दिल के मुहीब सन्नाटे
ख़रोश-ए-नग़मा-ए-शोला-नवा से कम न हुए

वतन को छोड़ के हिजरत भी किस को रास आई
मसाएल उन के वहाँ भी ज़रा से कम न हुए

फ़राज़-ए-ख़ल्क से अपना लहू भी बरसाया
ग़ुबार फिर भी दिलों की फ़ज़ा से कम न हुए

बुलंद और लवें हो गईं उम्मीदों की
दिए वफ़ा के तुम्हारी जफ़ा से कम न हुए

भँवर में डूब के तारीख़ बन गए गोया
सफ़ीने इश्‍क़ के सैल-ए-बला से कम न हुए

हमारे ज़ेहन भटकते रहे ख़लाओं में
सफ़र नसीब के ज़ंजीर-ए-पा से कम न हुए

सदाबहार ख़याबान-ए-आरज़ू था ‘जफ़र’
लहू के फूल हमारी क़बा से कम न हुए
ज़फ़र मुरादाबादी
About the poet

ज़फ़र मुरादाबादी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र मुरादाबादी

  1. बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    बे-क़नाअत काफ़िले हिर्स ओ हवा ओढ़े हुएमंज़िलें भी क्यूँ न हों फिर फ़ासला ओढ़े हुए

    12.4K reads
  2. कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुए - ज़फ़र मुरादाबादी

    कभी दुआ तो कभी बद्-दुआ से लड़ते हुएतमाम उम्र गुज़ारी हवा से लड़ते हुए

    12.4K reads
  3. खुश-गमाँ हर आसरा बे-आसरा साबित हुआ - ज़फ़र मुरादाबादी

    ख़ुश-गमाँ हर आसरा बे-आसरा साबित हुआज़िंदगी तुझ से तअल्लुक खोखला साबित हुआ

    12.4K reads
  4. नक़ाब उस ने रूख़-ए-हुस्न-ए-ज़र पे डाल दिया - ज़फ़र मुरादाबादी

    नक़ाब उस ने रूख़-ए-हुस्न-ए-ज़र पे डाल दियाके जैसे शब का अँधेरा सहर पे डाल दिया

    12.4K reads
  5. निगाह-ए-हुस्न-ए-मुजस्सम अदा हो छूते ही - ज़फ़र मुरादाबादी

    निगाह-ए-हुस्न-ए-मुजस्सम अदा हो छूते हीगँवाए होश भी उस दिल-रूबा को छूते ही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like