कब वो ज़ाहिर होगा और हैरान कर - ज़फ़र इक़बाल

ज़फ़र इक़बालज़फ़र इक़बाल

4 min read · 12.4K reads

कब वो ज़ाहिर होगा और हैरान कर देगा मुझे
जितनी भी मुश्किल में हूँ आसान कर देगा मुझे

रू-ब-रू कर के कभी अपने महकते सुर्ख़ होंट
एक दो पल के लिए गुलदान कर देगा मुझे

रूह फूँकेगा मोहब्बत की मेरे पैकर में वो
फिर वो अपने सामने बे-जान कर देगा मुझे

ख़्वाहिशों का ख़ूँ बहाएगा सर-ए-बाज़ार-ए-शौक़
और मुकम्मल बे-ए-सर-ओ-सामान कर देगा मुझे

मुनहदिम कर देगा आ कर सारी तामीरात-ए-दिल
देखते ही देखते वीरान कर देगा मुझे

एक ना-मौजूदगी रह जाएगी चारों तरफ़
रफ़्ता रफ़्ता इस क़दर सुनसान कर देगा मुझे

या तो मुझ से वो छुड़ा देगा ग़ज़ल-गोई ज़फ़र
या किसी दिन साहब-ए-दीवान कर देगा मुझे
ज़फ़र इक़बाल
About the poet

ज़फ़र इक़बाल

Zafar Iqbal is an Urdu poet based in Okara, Punjab, Pakistan. Zafar Iqbal was born to an Arain family in Bahawalnagar, Punjab where his maternal grandparents lived. Then he received his basic early education in Okara, Punjab which is his hometown and later mo…

View profile & all 19 Poems / Stories

More from ज़फ़र इक़बाल

  1. अभी आखें खुली हैं और क्या क्या - ज़फ़र इक़बाल

    अभी आखें खुली हैं और क्या क्या देखने कोमुझे पागल किया उस ने तमाशा देखने को

    12.4K reads
  2. बस एक बार किसी ने गले लगाया था - ज़फ़र इक़बाल

    बस एक बार किसी ने गले लगाया थाफिर उस के बाद न मैं था न मेरा साया था

    12.4K reads
  3. चलो इतनी तो आसानी रहेगी - ज़फ़र इक़बाल

    चलो इतनी तो आसानी रहेगीमिलेंगे और परेशानी रहेगी

    12.4K reads
  4. चमकती वुसअतों में जो गुल-ए-सहरा - ज़फ़र इक़बाल

    चमकती वुसअतों में जो गुल-ए-सहरा खिला हैकोई कह दे अगर पहले कभी ऐसा खिला है

    12.4K reads
  5. जहाँ मेरे न होने का निशाँ फैला हुआ है - ज़फ़र इक़बाल

    जहाँ मेरे न होने का निशाँ फैला हुआ हैसमझता हूँ ग़ुबार-ए-आसमाँ फैला हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like