चलो इतनी तो आसानी रहेगी - ज़फ़र इक़बाल

ज़फ़र इक़बालज़फ़र इक़बाल

3 min read · 12.4K reads

चलो इतनी तो आसानी रहेगी
मिलेंगे और परेशानी रहेगी

इसी से रौनक़-ए-दरिया-ए-दिल है
यही इक लहर तूफ़ानी रहेगी

कभी ये शौक़ ना-मानूस होगा
कभी वो शक्ल अनजानी रहेगी

निकल जाएगी सूरत आइने से
हमारे घर में हैरानी रहेगी

सुबुक-सर हो के जीना है कोई दिन
अभी कुछ दिन गिराँ-जानी रहेगी

सुनोगे लफ़्ज़ में भी फड़फड़ाहट
लहू में भी पर-अफ़शानी रहेगी

हमारी गरम-गुफ़्तारी के बा-वस्फ़
हवा इतनी ही बर्फ़ानी रहेगी

अभी दिल की सियाही ज़ोर पर है
अभी चेहरे पे ताबानी रहेगी

ज़फ़र मैं शहर में आ तो गया हूँ
मेरी ख़सलत बयाबानी रहेगी
ज़फ़र इक़बाल
About the poet

ज़फ़र इक़बाल

Zafar Iqbal is an Urdu poet based in Okara, Punjab, Pakistan. Zafar Iqbal was born to an Arain family in Bahawalnagar, Punjab where his maternal grandparents lived. Then he received his basic early education in Okara, Punjab which is his hometown and later mo…

View profile & all 19 Poems / Stories

More from ज़फ़र इक़बाल

  1. अभी आखें खुली हैं और क्या क्या - ज़फ़र इक़बाल

    अभी आखें खुली हैं और क्या क्या देखने कोमुझे पागल किया उस ने तमाशा देखने को

    12.4K reads
  2. बस एक बार किसी ने गले लगाया था - ज़फ़र इक़बाल

    बस एक बार किसी ने गले लगाया थाफिर उस के बाद न मैं था न मेरा साया था

    12.4K reads
  3. चमकती वुसअतों में जो गुल-ए-सहरा - ज़फ़र इक़बाल

    चमकती वुसअतों में जो गुल-ए-सहरा खिला हैकोई कह दे अगर पहले कभी ऐसा खिला है

    12.4K reads
  4. जहाँ मेरे न होने का निशाँ फैला हुआ है - ज़फ़र इक़बाल

    जहाँ मेरे न होने का निशाँ फैला हुआ हैसमझता हूँ ग़ुबार-ए-आसमाँ फैला हुआ है

    12.4K reads
  5. कब वो ज़ाहिर होगा और हैरान कर - ज़फ़र इक़बाल

    कब वो ज़ाहिर होगा और हैरान कर देगा मुझेजितनी भी मुश्किल में हूँ आसान कर देगा मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like