जो अपनी है वो ख़ाक-ए-दिल-नशीनी ही काम आएगी
गिरोगे आसमाँ से जब ज़मीं ही काम आएगी
यहाँ से मत उठा बिस्तर के इस सफ़्फ़ाक आँधी में
ये टूटी फूटी दीवार-ए-यक़ीं ही काम आएगी
उठा रक्खा था सहरा सर पे तुम ने कौन मानेगा
झटकना मत के ये गर्द-ए-जबीं ही काम आएगी
वो दिन आएगा जब सारे समंदर सूख जाएँगे
मियाँ अंदर की जू-ए-आतशीं ही काम आएगी
कोई आँखों के शोले पोछने वाला नहीं होगा
‘ज़फ़र’ साहब ये गीली आस्तीं ही काम आएगी
गिरोगे आसमाँ से जब ज़मीं ही काम आएगी
यहाँ से मत उठा बिस्तर के इस सफ़्फ़ाक आँधी में
ये टूटी फूटी दीवार-ए-यक़ीं ही काम आएगी
उठा रक्खा था सहरा सर पे तुम ने कौन मानेगा
झटकना मत के ये गर्द-ए-जबीं ही काम आएगी
वो दिन आएगा जब सारे समंदर सूख जाएँगे
मियाँ अंदर की जू-ए-आतशीं ही काम आएगी
कोई आँखों के शोले पोछने वाला नहीं होगा
‘ज़फ़र’ साहब ये गीली आस्तीं ही काम आएगी








