जो आए वो हिसाब-ए-आब-ओ-दाना - ज़फ़र गोरखपुरी

ज़फ़र गोरखपुरीज़फ़र गोरखपुरी5 Sept 1935 – 29 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads

जो आए वो हिसाब-ए-आब-ओ-दाना करने वाले थे
गए वो लोग जो कार-ए-ज़माना करने वाले थे

उड़ाने के लिए कुछ कम नहीं है ख़ाक घर में भी
वो मौसम ही नहीं हैं जो दीवाना करने वाले थे

मेरी गुम-गश्तगी मेरे लिए छत बन गई वरना
ये दुनिया वाले मुझ को बे-ठिकाना करने वाले थे

न देते सारे मंज़र अक्स ही थोड़े से दे देते
हम आवारा कहाँ तज़ईन-ए-ख़ाना करने वाले थे

समंदर ले गया हम से वहाँ सारी सीपियाँ वापस
जिन्हें हम जमा कर के इक ख़ज़ाना करने वाले थे

‘ज़फ़र’ बे-ख़ानमाँ अपने को ख़ुद ही कर लिया तुम ने
ये कार-ए-ख़ैर तो अहल-ए-ज़माना करने वाले थे
ज़फ़र गोरखपुरी
About the poet

ज़फ़र गोरखपुरी

View profile & all 36 Poems / Stories

More from ज़फ़र गोरखपुरी

  1. आर पार का मंज़र - ज़फ़र गोरखपुरी

    ये अहद क्या है की सब पर गिराँ गुज़रता हैये क्या तिलिस्म है क्या इम्तिहाँ गुज़रता है

    12.4K reads
  2. अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलने - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलनेहम ने सोच रखा है रात यूँ गुज़ारेंगे

    12.4K reads
  3. अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्स - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्सहाथ भी नहीं आया, पास भी रहा एक शख़्स

    12.4K reads
  4. अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी - ज़फ़र गोरखपुरी

    अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने काअब्र छट जाएँ वो मंज़र भी नहीं आने का

    12.4K reads
  5. इकीसवीं सदी - ज़फ़र गोरखपुरी

    दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगानाएक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like