कश्फ़ - नज़्म

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

1 min read · 12.4K reads

मैं अपनी खोज में गुम थी

कि मैं क्या हूँ

अज़ल के हादसे का सिलसिला हूँ

या फ़क़त मिट्टी की मूरत हूँ

मुसख़्ख़र करने वाला ज़ेहन हूँ

एहसास की धीमी सजल आवाज़ हूँ

या अपने ख़ालिक़ की

कोई ऐसी अदा हूँ

जो उसे ख़ुद भा गई है

तुम्हें पाया तो ये जाना

कि मेरा भी कोई मफ़्हूम होगा

तुम्हें खो कर

मिरे मफ़्हूम की सूरत निखर आई

फ़िशार-ए-बे-यक़ीनी ने

वफ़ा के बा'द गुम्बद में

अज़ल के कर्ब की सूरत में

अपनी इब्तिदा देखी

अबद के आइने में

इंतिहा का नक़्श भी देखा

ख़ुदा का अक्स भी देखा

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More from यासमीन हमीद

  1. पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

    पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी

    12.4K reads
  2. इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

    इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते

    12.4K reads
  3. मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

    मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही

    12.4K reads
  4. हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

    हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं

    12.4K reads
  5. कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

    कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

    12.4K reads