आते रहते हैं फ़लक से भी इशारे कुछ न कुछ

यासमीन हबीबयासमीन हबीब

1 min read · 12.4K reads

आते रहते हैं फ़लक से भी इशारे कुछ न कुछ

बात कर लेते हैं हम से चाँद तारे कुछ न कुछ

एक काफ़िर की मसीहाई के दस्त-ए-फ़ैज़ से

मिल रहे हैं ज़ख़्म के दोनों किनारे कुछ न कुछ

रंग हर दीमक-ज़दा तस्वीर में भरते रहे

इक तसल्ली के लिए हिज्राँ के मारे कुछ न कुछ

इक पुराना ख़त कई फूलों की सूखी पत्तियाँ

इस बयाज़-ए-ज़िंदगी में हैं सहारे कुछ न कुछ

है वही क़ामत वही मानूस से नक़्श-ओ-निगार

ऐसा लगता है कभी वो थे हमारे कुछ न कुछ

वक़्त के बे-रहम सन्नाटों में बहती ज़िंदगी

है सदा की मुंतज़िर कोई पुकारे कुछ न कुछ

यासमीन हबीब
About the poet

यासमीन हबीब

मूल नाम : यासमीन हबीब

View profile & all 15 Poems / Stories

More from यासमीन हबीब

  1. वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथ

    वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथतारा तारा गिना है उम्र के साथ

    12.4K reads
  2. अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैं

    अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैंदरीचे बंद रहने दो, हवाएँ शोर करती हैं

    12.4K reads
  3. जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रख

    जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रखजो लुटा दिया उसे भूल जा जो बचा है उस को सँभाल रख

    12.4K reads
  4. मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझे

    मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझेमेरी ही बात मुझ से कर मेरा कहा सुना मुझे

    12.4K reads
  5. इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहना

    इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहनामुमकिन था कहाँ पार उतरना उसे कहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like