दाग़-ए-जुनूँ दिमाग़-ए-परेशाँ में रह गया

वज़ीर अली सबा लखनवीवज़ीर अली सबा लखनवी

1 min read · 12.4K reads

दाग़-ए-जुनूँ दिमाग़-ए-परेशाँ में रह गया

दामन में ख़ार चाक गरेबाँ में रह गया

जब दो क़दम जुनूँ में मिरा साथ हो गया

फैला के पाँव क़ैस बयाबाँ में रह गया

अबरू-ए-यार से जो बहुत मुन्फ़इल हुआ

मुँह डाल कर हिलाल गरेबाँ में रह गया

तक़लीद बन पड़ी न तुम्हारी ख़िराम की

ताऊस लड़खड़ा के गुलिस्ताँ में रह गया

आई बहार और न छूटा मैं ऐ जुनूँ

कैसा तड़प के ख़ाना-ए-ज़िंदाँ में रह गया

तूदा क़ज़ा ने नावक-ए-जल्लाद का किया

मैं ढेर हो के गंज-ए-शहीदाँ में रह गया

क्या हादिसा पड़ा मिरे यूसुफ़ पर ऐ 'सबा'

दिल गिर के उन की चाह-ए-ज़नख़दाँ में रह गया

वज़ीर अली सबा लखनवी
About the poet

वज़ीर अली सबा लखनवी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like