दुआ

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

मैं नज़्में नहीं कहती

मैं दुआएँ लिखती हूँ

दर्द की किर्चें चुनती हूँ

तेरे पैरों की उँगलियाँ सहलाती हूँ

माथे से भौं के बीच

एक चाँद तेरे नाम करती हूँ

होंठों पे अटके काँच के टुकड़े चूम कर

ख़्वाहिश कहती हूँ

तेरे बाएँ हिस्से पे हाथ रखकर

कुछ सनसनाहट अपनी नसों में भरती हूँ

और उँगली से आसमान पर

मैं तेरे लिए दुआएँ लिखती हूँ

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like