यार उठ गए दुनिया से अग़्यार की बारी है

वली उज़लतवली उज़लत

1 min read · 12.4K reads

यार उठ गए दुनिया से अग़्यार की बारी है

गुल सैर-ए-चमन कर गए अब ख़ार की बारी है

ज़ाहिद ने इबादत छोड़ उस ज़ुल्फ़ से उलझा है

तस्बीह की शैख़ी गई ज़ुन्नार की बारी है

उस काकुल-ए-मुश्कीं की बू हुई है परेशाँ आ

सब शहर-ए-ख़ुतन लुट गए तातार की बारी है

गुलशन में ख़िरामाँ हो अब बुर्क़ा उठाया है

सब गिर गया सर्विस्ताँ गुलज़ार की बारी है

कर ज़ख़्मी निगाहों से अब दिल पे उठाया हाथ

नेज़ों की गई नौबत तरवार की बारी है

दिल पर हैं जहाँ के सब बाहम की कुदूरत से

आईनों की साफ़ी गई ज़ंगार की बारी है

झड़ गए वो तबस्सुम से गुल ग़ुंचे खड़े हैं सर्व

तमकीं ने चमन लूटा रफ़्तार की बारी है

उन ज़ुल्फ़ों के अक़रब ने दिल मेरा डसा 'उज़लत'

पीछे पड़ी है चोटी अब मार की बारी है

वली उज़लत
About the poet

वली उज़लत

View profile & all 51 Poems / Stories

More from वली उज़लत

  1. आज दिल बे-क़रार है मेरा

    आज दिल बे-क़रार है मेराकिस के पहलू में यार है मेरा

    12.4K reads
  2. जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

    जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सातचाक करता हूँ मैं सीने को गरेबान के सात

    12.4K reads
  3. मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़रा

    मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़राख़बर नीं हज़रत-ए-मजनूँ के काशाने पे क्या गुज़रा

    12.4K reads
  4. बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखें

    बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखेंनमक देगा दिल-ए-ज़ख़्मी को शोर-ए-बुलबुलाँ देखें

    12.4K reads
  5. ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का है

    ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का हैबघोले सा तू कर ले तौफ़-ए-दिल पहलू में मक्का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like