मैं वो मजनूँ हूँ कि आबाद न उजड़ा समझूँ

वली उज़लतवली उज़लत

1 min read · 12.4K reads

मैं वो मजनूँ हूँ कि आबाद न उजड़ा समझूँ

मुश्त-ए-ख़ाक अपनी उड़ा कर उसे सहरा समझूँ

इस क़दर महव हूँ इन शोला-रुख़ों का जूँ शम्अ

कि न जलने को पहचानूँ न तमाशा समझूँ

चश्मक-ए-यार हैं मुझ शम्अ के हक़ में गुल-गीर

दम ये क़ैंची के मैं अन्फ़ास-ए-मसीहा समझूँ

गर्दिश-ए-चश्म-ए-सजन ले गया ख़ातिर से ग़ुबार

उस को दश्त-ए-दिल-ए-'उज़लत' का बगूला समझूँ

वली उज़लत
About the poet

वली उज़लत

View profile & all 51 Poems / Stories

More from वली उज़लत

  1. आज दिल बे-क़रार है मेरा

    आज दिल बे-क़रार है मेराकिस के पहलू में यार है मेरा

    12.4K reads
  2. जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

    जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सातचाक करता हूँ मैं सीने को गरेबान के सात

    12.4K reads
  3. मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़रा

    मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़राख़बर नीं हज़रत-ए-मजनूँ के काशाने पे क्या गुज़रा

    12.4K reads
  4. बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखें

    बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखेंनमक देगा दिल-ए-ज़ख़्मी को शोर-ए-बुलबुलाँ देखें

    12.4K reads
  5. ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का है

    ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का हैबघोले सा तू कर ले तौफ़-ए-दिल पहलू में मक्का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like