जब तन न रहा मेरा हूँ वासिल-ए-जानाना

वली उज़लतवली उज़लत

1 min read · 12.4K reads

जब तन न रहा मेरा हूँ वासिल-ए-जानाना

दीवार के गिरने से हम-साया हो हम-ख़ाना

आईने में देख आ कर मुँह अपना ऐ जानाना

ता-क़द्र मिरी जाने काश अपना हो दीवाना

उस ज़ुल्फ़ में कई दिन से बेताबी-ए-दिल गुम है

ज़ंजीर झनकती नईं क्या मर चुका दीवाना

बिजली मिरे नाले की जूँ चमके तो मूँद आँखें

ऐ आश्ना आगे तू इतना न था बेगाना

दिल शर्म-ए-मोहब्बत से तर है तू न फेर आँखें

क्यूँकर पिसे चक्की में भीगा हुआ है दाना

'उज़लत' गया आँखों से इस वास्ते जी उस का

है शम्अ' की चश्म-ए-तर तुरबत-गह-ए-परवाना

वली उज़लत
About the poet

वली उज़लत

View profile & all 51 Poems / Stories

More from वली उज़लत

  1. आज दिल बे-क़रार है मेरा

    आज दिल बे-क़रार है मेराकिस के पहलू में यार है मेरा

    12.4K reads
  2. जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

    जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सातचाक करता हूँ मैं सीने को गरेबान के सात

    12.4K reads
  3. मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़रा

    मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़राख़बर नीं हज़रत-ए-मजनूँ के काशाने पे क्या गुज़रा

    12.4K reads
  4. बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखें

    बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखेंनमक देगा दिल-ए-ज़ख़्मी को शोर-ए-बुलबुलाँ देखें

    12.4K reads
  5. ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का है

    ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का हैबघोले सा तू कर ले तौफ़-ए-दिल पहलू में मक्का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like