भड़के है दिल की आतिश तुझ नेह की हवा सूँ

वली मोहम्मद वलीवली मोहम्मद वली

1 min read · 12.4K reads

भड़के है दिल की आतिश तुझ नेह की हवा सूँ

शोला नमत जला दिल तुझ हुस्न-ए-शोला-ज़ा सूँ

गुल के चराग़ गुल हो यक बार झड़ पड़ें सब

मुझ आह की हिकायत बोलें अगर सबा सूँ

निकली है जस्त कर कर हर संग-दिल सूँ आतिश

चक़माक़ जब पलक की झाड़ा है तूँ अदा सूँ

सज्दा बदल रखे सर सर-ता-क़दम अरक़ हो

तुझ बा-हया के पग पर आ कर हिना हया सूँ

याँ दर्द है परम का बेहूदा सर कहे मत

ये बात सुन 'वली' की जा कर कहो दवा सूँ

वली मोहम्मद वली
About the poet

वली मोहम्मद वली

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like