तिरा लब देख हैवाँ याद आवे

वली मोहम्मद वलीवली मोहम्मद वली

1 min read · 12.4K reads

तिरा लब देख हैवाँ याद आवे

तिरा मुख देख कनआँ याद आवे

तिरे दो नैन जब देखूँ नज़र भर

मुझे तब नर्गिसिस्ताँ याद आवे

तिरी ज़ुल्फ़ाँ की तूलानी कूँ देखे

मुझे लैल-ए-ज़मिस्ताँ याद आवे

तिरे ख़त का ज़मुर्रद-रंग देखे

बहार-ए-सुंबुलिस्ताँ याद आवे

तिरे मुख के चमन के देखने सूँ

मुझे फ़िरदौस-ए-रिज़वाँ याद आवे

तिरी ज़ुल्फ़ाँ में यू मुख जो कि देखे

उसे शम-ए-शबिस्ताँ याद आवे

जो कुइ देखे मिरी अँखियाँ को रोते

उसे अब्र-ए-बहाराँ याद आवे

जो मेरे हाल की गर्दिश कूँ देखे

उसे गिर्दाब-ए-गर्दां याद आवे

'वली' मेरा जुनूँ जो कुइ कि देखे

उसे कोह ओ बयाबाँ याद आवे

वली मोहम्मद वली
About the poet

वली मोहम्मद वली

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like