लजयाई से नाज़ुक है ऐ जान बदन तेरा

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

लजयाई से नाज़ुक है ऐ जान बदन तेरा

अब छू नहीं सकते हम फूला ये चमन तेरा

आँखें तिरी नर्गिस हैं रुख़्सार तिरे गुल हैं

चटवाता है होंठों को ये सेब-ए-ज़क़न तेरा

नाख़ुन तिरे सूरज हैं और चाँद हथेली है

आईना-ए-ख़ुदरौ है शफ़्फ़ाफ़ बदन तेरा

दंदाँ तिरे मोती हैं ख़ुर्शीद सा माथा है

दुर झड़ते हैं बातों में ऐसा है दहन तेरा

उस से तुझे नफ़रत है ग़ैरों से मोहब्बत है

कब भाएगा 'अख़्तर' को ऐ जान चलन तेरा

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय