ऐ नसीम-ए-सहरी हम तो हवा होते हैं

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

ऐ नसीम-ए-सहरी हम तो हवा होते हैं

दम जो घुटता है मोहब्बत में ख़फ़ा होते हैं

हम फ़क़ीराना ग़ज़ल कहते हैं ऐ शाह-ए-जहाँ

ख़ैर हो ख़ैर हो मसरूफ़-ए-दुआ होते हैं

बहर-ए-आलम में ये इंसान हैं मानिंद-ए-हबाब

दम में बनते हैं ये दम-भर में फ़ना होते हैं

हम ग़रीबों को न इस बज़्म से उठवा ऐ बुत

सोहबत-ए-आम में ख़ासान-ए-ख़ुदा होते हैं

हम में और उन में बढ़ा राब्ता 'अख़्तर' इतना

हम पे वो सदक़े हैं हम उन पे फ़िदा होते हैं

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ