मोहब्बत दर्द देती है - नज़्म

वहीदा नसीमवहीदा नसीम9 Oct 1927 – 27 Oct 1996

1 min read · 12.4K reads

मैं हमेशा सोचती थी

आँसू और दर्द

हमें नफ़रतों से ही मिलते हैं

अगर नफ़रतें न हों

तो ये आँसू भी न हों

और दर्द भी न हो

मगर जब

उस की मोहब्बत का

चाहत का

और ए'तिबार का मौसम बीता

तब आँखें खुलीं

एहसास हुआ

कि दर्द सिर्फ़ नफ़रतों में ही

नहीं होता

मोहब्बत भी इंसान को

सरापा दर्द बना देती है

मोहब्बत दर्द देती है

वहीदा नसीम
About the poet

वहीदा नसीम

उपनाम : 'नसीम' जन्म : 09 Oct 1927 | हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 27 Oct 1996 | कराची, सिंध

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी