मिज़्गाँ पे आज यास के मोती बिखर गए

वहीदा नसीमवहीदा नसीम9 Oct 1927 – 27 Oct 1996

1 min read · 12.4K reads

मिज़्गाँ पे आज यास के मोती बिखर गए

ज़ुल्मत बढ़ी जो रात की तारे निखर गए

कैसी ज़िया है ये जो मुनव्वर हैं बाम-ओ-दर

सू-ए-फ़लक ये किस की फ़ुग़ाँ के शरर गए

शिकवे हैं आसमाँ से ज़मीं से शिकायतें

इल्ज़ाम उन के जौर के किस किस के सर गए

महफ़िल में आई किस की सदा-ए-शिकस्त-ए-दिल

साक़ी के हाथ रुक गए साग़र ठहर गए

सीना-फ़िगार फूलों से ख़ुशबू निकल पड़ी

शबनम के आँसुओं से गुलिस्ताँ निखर गए

उलझी थी जिन में एक ज़माने से ज़िंदगी

क्यूँ ऐ ग़म-ए-हयात वो गेसू सँवर गए

वहीदा नसीम
About the poet

वहीदा नसीम

उपनाम : 'नसीम' जन्म : 09 Oct 1927 | हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 27 Oct 1996 | कराची, सिंध

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like