खंडहर में - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

खंडहर में
खंडहर से डर नहीं लगता ।


डर लगता है
हवा से - धूप से
और पानी से,
हवा कभी भी आँधी में बदल सकती है
धूप आग में
और पानी मुसलाधार बारि‍श में


डर, एक नदी है
रगों में जो चुपचाप बहती है
काटते - छाटते हुए
भीतर ही भीतर


डर, एक आग है
गीली लकडी की
धीरे - धीरे जो
करती है राख


डर, एक आँधी है
झिंझोडती हुई
अस्‍ति‍त्‍व
काँप उठता है जि‍ससे


खंडहर में
खंडहर से पहले ढहता है बहुत कुछ

                          - 1998 ई0
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like