कलियाँ

Usha Ghanshyam UpadhyayUsha Ghanshyam Upadhyay7 Jun 1956

1 min read · 13.0K reads

कलियों ने आँख खोली तो अफवाह फैल गई,
फूलों की डार तोड के दुनिया ये खैल गई ।

अफवाह का अब इस नगर में ढोल बजेगा,
जहाँ धुआँ भी नहीं है, अंगार जलेगा,
ग़ालिब बडी गुस्ताख़ है दुनिया की ये रसम,
शैतान बेफ़िक्र फिरे अच्छाई डर गई ।

शबनम का ये गुब्बार गुलाबी उडाएगी,
माहताब को भी दो घड़ी तो ये जलाएगी,
जल्लाद की तलवार को मासूम बताएगी,
सच्चाई को नापाक कहे के दूर हो गई ।

दस्तूर है दुनिया का कभी भी न चैन दे,
ज़ख़्मी जिगर को छाँव रत्ति भर कभी न दे,
दलदल को बहुत प्यार से सिर पर चढ़ाएगी,
और बेतमा बन पद्मजा पर पैर रख गई ।

मियाँ बडी क़ातिल है रसम इस सियासी की,
जैसी अदा क़ातिल है सनम और शराब की,
फिरका बनाके यह करे करतूतें ढेर-सी,
फिरदौस बन के फिर यही लो दिल को ले गई ।

मूल गुजराती से अनुवाद : स्वयं कवयित्री द्वारा

Usha Ghanshyam Upadhyay
About the poet

Usha Ghanshyam Upadhyay

Usha Upadhyay. Usha Ghanshyam Upadhyay (born 7 June 1956) is Gujarati writer from Gujarat, India. She has been awarded Batubhai Umarwadiya Prize by Gujarati Sahitya Parishad, Bhagini Nivedita Prize and Sauhard Samman Puraskar by Uttar Pradesh Hindi Sansthan,…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like