तू सो जा, मेरी लाडली - उषा यादव

उषा यादवउषा यादव2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

तू सो जा, हां सो जा, मेरी लाडली,
मेरे घर की बगिया की नन्ही कली!
सपनों की दुनिया पुकारे तुझे,
वो दुनिया बड़ी ही सुहानी-भली।
परियों के बच्चों के संग खेलना,
तू भी उनके जैसी है नाजों-पली।
नयन मूंद झट से, न अब बात कर,
सोया शहर, सोई है हर गली!
उषा यादव
About the poet

उषा यादव

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like