सुनते-सुनते लोरी - उषा यादव

उषा यादवउषा यादव2 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

चांदनी ने चांदी की
चादर बिछा दी,
पेड़-पौधे सोए, हुई
रात की मुनादी।
पलकों को मूंद, तू भी
सो जा मेरी लाडली।
नाजों से पली हुई
घर की बगिया की कली!
ना, ना, बुरी बात है
कहना न मानना,
चाव से झुलाए तुझे
आज बुआ पालना।
कमरे में उतर आई
चांदनिया गोरी,
तूने भी पलकें मूंदीं,
सुनते-सुनते लोरी।
उषा यादव
About the poet

उषा यादव

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like