बस्ता-लब था वो मगर सारे बदन से बोलता था - उर्फी आफ़ाक़ी

उर्फी आफ़ाक़ीउर्फी आफ़ाक़ी22 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

बस्ता-लब था वो मगर सारे बदन से बोलता था
भेद गहरे पानियों के चुपके चुपके खोलता था

था अजब कुछ सेहर-सामयाँ ये भी अचरज हम ने देखा
छानता था ख़ाक-ए-सहरा और मोती रोलता था

रच रहा था धीरे-धीरे मुझ में नशा तीरगी का
कौन था जो मेरे पैमाने में रातें घोलता था

डर के मारे लोग थे दुबके हुए अपने घरों में
एक बादल सा धुएँ का बस्ती बस्ती डोलता था

काँप काँप उठता था मेरा मैं ही ख़ुद मेरे मुक़ाबिल
मैं नहीं तो फिर वो किस पर कौन ख़ंजर तौलता था
उर्फी आफ़ाक़ी
About the poet

उर्फी आफ़ाक़ी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like