फिर क्या जो फूट फूट के ख़ल्वत में रोइए - उर्फी आफ़ाक़ी

उर्फी आफ़ाक़ीउर्फी आफ़ाक़ी22 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

फिर क्या जो फूट फूट के ख़ल्वत में रोइए
यकसर जहान ही को न जब तक डुबोइए

दीवाना-वार नाचिये हँसिए गुलों के साथ
काँटे अगर मिलें तो जिगर में चुभोइए

आँसू जहाँ भी जिस की भी आँखों में देखिए
मोती समझ के रिष्ता-ए-जाँ में पिरोइए

हर सुब्ह इक ज़जीरा-ए-नौ की तलाश में
साहिल से दूर शोरिश-ए-तूफ़ाँ के होइए
उर्फी आफ़ाक़ी
About the poet

उर्फी आफ़ाक़ी

View profile & all 5 Poems / Stories