ये ख़बर भी छापिएगा आज के अख़बार के - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

4 min read · 12.4K reads

ये ख़बर भी छापिएगा आज के अख़बार के
रूह भी बिकने लगी है जिस्म के बाज़ार में

देख कर बच्चों के फैशन वो भी नंगा हो गया
ये इज़ाफ़ा भी हुआ इस दौर की रफ़्तार में

आज बस्ती में मचा कोहराम तो उसने कहा
मौत किसके घर हुई पढ़ लेंगे कल अखबार में

अब तो हर त्यौहार का हमको पता चलता है तब
जब पुलिस की गश्त बढ़ती शहर के बाज़ार में

अपनी शादी पे छपाए उसने अंग्रेज़ी में कार्ड
वो जो हिन्दी बोलता था रोज़ के व्यवहार में

वो तड़प.वो चिट्ठियां ,वो याद ,वो बेचैनियाँ
सब पुराने बाट हैं अब प्यार के व्यापार में

मेहमानों ,कुछ न कुछ लेकर ही जाना तुम वहाँ
दावतें अब ढल चुकी हैं पूरे कारोबार में
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories