प्यार का धरम - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

4 min read · 12.4K reads

जीत का धरम न कोई हार का धरम
सबसे बड़ा है यारों प्यार का धरम

मन्दिरों में पहुँचा तो भगवान बन गया
मस्जिदों में पहुँचा तो रहमान बन गया
हिन्दू बन गया न मुसलमान बन गया
प्यार जिसने पाया वह इंसान बन गया

प्यार ही है सारे संसार का धरम
सबसे बड़ा है यारों प्यार का धरम

सारे धर्म ग्रंथों का यही विचार है
प्यार से ही होता सृष्टि का प्रसार है
प्यार होने को तो होता एक बार है
दिल से जो होता वही सच्चा प्यार है

प्यार ही है सच्चे दिलदार का धरम
सबसे बड़ा है यारों प्यार का धरम

पाकर क्या होगा कुछ खोकर जियो
नफ़रतों के दाग़ दिल से धोकर जियो
हँस के जियो या प्यारे रोकर जियो
जीना ही है तो किसी के होकर जियो

ये है उर्मिलेश शंखधार का धरम
सबसे बड़ा है यारों प्यार का धरम
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories