जबकि स्कूलों की तालीमों में अंतर होंगे - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

जबकि स्कूलों की तालीमों में अंतर होंगे
कैसे इस मुल्क के सब लोग बराबर होंगे

आज तालीमघरों में भी दुकानें चलतीं
पैसे वाले ही यहाँ पढ़के कलक्टर होंगे

जब कि गुरुजन ही यहाँ करते रहेंगे ट्यूशन
कैसे पैदा यहाँ अर्जुन से धनुर्धर होंगे

इक सिपाही की जो इज्ज़त है,वो शिक्षक की नहीं
ऐसे माहौल में अपराध सरासर होंगे

वो जो स्कूल की बुनियाद भर रहा है यहाँ
उसके बच्चे ही कल स्कूल से बाहर होंगे

मान लो मुल्क के सब लोग अगर पढ़ जायें
कैसे फिर चोर – लुटेरे यहाँ लीडर होंगे
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories