आँखों की जोड़ियाँ - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

निकल पड़ी
आँखों की जोड़ियाँ
चुम्बक के क्षण कहीं बिखेरने l

पांव हुए
स्वयंवरी निमंत्रण,
अहम हुआ
शिव के धनु-सा टिका;
सोचों में घूमने लगी कहीं
जनकपुरी वाली
वह वाटिका;

निकल पड़े
मधुऋतु के लालची
गन्धाकुल जोड़ों को हेरने l
बदल गईं
सारी दिनचर्यायें
बन्द हुईं बोध भरी पुस्तकें,
सपनों का सीधा चिठ्ठीरसा,
देने लग गया
रोज़ दस्तकें;

हमको
फिर कर दिया निकम्मा
ग़ालिब के
बहुचर्चित शेर ने l
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories