मेरे दिल की किताब रहने दे - उर्मिला माधव

उर्मिला माधवउर्मिला माधव

3 min read · 12.4K reads

 मेरे दिल की किताब रहने दे,
चुप ही रह हर जवाब रहने दे,

चैन मिलना कोई ज़रूरी है ?
ऐसा कर ,इज़्तराब रहने दे,

आँख रोती हैं जा इन्हें ले जा,
मेरे नज़दीक ख्वाब रहने दे,

एक चिलमन बहुत है परदे को
आने-जाने को बाब रहने दे,

तुझको शम्स-ओ-क़मर से तौला था,
अपनी इज़्ज़त की ताब रहने दे,

तू है मजबूर अपनी आदत से
छोड़ बाक़ी हिसाब रहने दे,

ख़ार ख़ुशबू से ख़ूब बेहतर हैं,
ले जा अपने गुलाब रहने दे

तेरी खुशियां तुझे मुबारक हों,
मुझको ख़ाना ख़राब रहने दे!
उर्मिला माधव
About the poet

उर्मिला माधव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उर्मिला माधव

  1. वो जो रह-रहके चोट कर जाए - उर्मिला माधव

    वो जो रह-रहके चोट कर जाए,अपने अलफ़ाज़ से मुकर जाए,

    12.4K reads
  2. अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं - उर्मिला माधव

    अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं,बुज़ुर्गाने आला ख़फा हो गए है

    12.3K reads
  3. उम्र भर को जुड़ गए हैं,आपसे जज़्बात मेरे - उर्मिला माधव

    उम्र भर को जुड़ गए हैं, आपसे जज़्बात मेरे.साथ बस देते नहीं हैं, आजकल हालात मेरे,

    12.4K reads
  4. न तू देख इतने गुरूर से,के मैं लौट जाऊँगी दूर से - उर्मिला माधव

    न तू देख इतने गुरूर से, के मैं लौट जाऊँगी दूर सेये पयाम तेरी नज़र को है, इसे जोड़ दिल के सुरूर से,

    12.4K reads
  5. डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ - उर्मिला माधव

    डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ,और अपनी छोड़ दे ये हुक्मरानी तो मैं जानूँ,

    12.4K reads