ठिठका एक पत्ता - उपेन्द्र कुमार

उपेन्द्र कुमारउपेन्द्र कुमार

4 min read · 12.4K reads

क्षणांश को रुका हुआ है सब कुछ
बून्दें अभी बरसकर
रुकी थीं
पत्तों पर ठिठकी
चू जाने को आतुर
रुकी थी हवा
पत्ते भी रुके थे
आतुर हवा के साथ हिलने को
गति के पहले
एक क्षण का यह रुकना
उस सबका रुकना
जो थे बेताब
एक क्षण को ही सही
जैसे बुझी ईर्ष्या की आग
छीना-झपटी की चाह
युद्ध की घोषणा
चलने से पहले रुकी हुई तलवार
ऐन क़लम की नोक पर रुका हुआ फ़ैसला
बेसब्र काग़ज़ पर उतरने को
टूटकर पेड़ से गिरने को
ठिठका एक पत्ता
डैने पसारने के ठीक पहले
रुकी हुई उड़ान
प्रविष्ट जैसे एक क्षण को
सारी सृष्टि में
अन्तरिक्ष का शून्य
रुकने
ठिठकने का जादू यह
जो क्षणांश को चल जाता है सब पर
गति को बनाता
कुछ और ज़्यादा
गतिशील ।
उपेन्द्र कुमार
About the poet

उपेन्द्र कुमार

View profile & all 10 Poems / Stories

More from उपेन्द्र कुमार

  1. उदास पानी - उपेन्द्र कुमार

    जीवन को गलाता था कई हिमयुगों का शीतमैं रोज़ देखता था अपनी छाती पर जमते पहाड़

    12.4K reads
  2. ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भी - उपेन्द्र कुमार

    ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भीकि उगा है दिल की ज़मीन से ये दिमाग से है क़रीब भी

    12.4K reads
  3. वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे - उपेन्द्र कुमार

    वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजेसाथी थे फिर साथी ही वो छूट गए तो क्या कीजे

    12.4K reads
  4. चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए - उपेन्द्र कुमार

    चारों तरफ लहू का समंदर न देखिएहिंसा ने कर दिया है जो मंजर न देखिए

    12.4K reads
  5. रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँ - उपेन्द्र कुमार

    रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँबेचैन हूँ, बेहाल हूँ, बर्बाद नहीं हूँ

    12.4K reads