कुतूहल

उमाशंकर जोशीउमाशंकर जोशी21 Jul 1911 – 19 Dec 1988

1 min read · 12.4K reads

यात्रा करते रेलगाड़ी से

देखा किया है मैंने, कौतुक से

शिशु की तरह, था मैं शिशु तब से,

खुली खिड़की के आरपार।

समीप के वृक्ष प्रतीप-वेग से

खिसक जाते दृष्टि के सामने से

किंतु उस क्षितिज के पास दीखती।

वनराजि

सरकती है साथ-साथ दो घड़ी।

जीवन की अल्प यात्रा में

निकट के जो स्वजन,

क्या खिसकते रहेंगे वे सदा

विरुद्ध दिशा में?

और साथ रहेंगे घड़ी

केवल दूर के लोकसमूह?

उमाशंकर जोशी
About the poet

उमाशंकर जोशी

गुजराती भाषा के समादृत कवि-साहित्यकार और शिक्षाविद। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। जन्म : 21/07/1911 | सबर्कथा, गुजरात निधन : 19/12/1988 | मुंबई, महाराष्ट्र સવિશેષ પરિચય: ફોટો: ઉમાશંકર જોશી જોશી ઉમાશંકર ‘વાસુકિ’, ‘શ્રવણ’ (૨૧-૭-૧૯૧૧, ૧૯-૧૨-૧૯૮૮), કવિ, વાર્તાકા…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like