अचरज मुझे बड़ा
कि ठगा जाकर यह हंस
घट में झट कैसे आ बँधा।
न मानो कि डरता हूँ ज़िंदगी से
जिसकी नवाज़िश करते लोग
देकर उसे 'कलह' नाम।
भटकना हरएक मर्त्य को जन्म से मृत्यु तक।
मैं खोजूँ मृत्यु से जन्म तक का नवपंथ।
भटका किया हूँ, अभी भटकूँगा और
पृथ्वी पर, जैसे देश-निर्वासित हुआ स्वयं।








