अगण्य क्षणों में से एकाध को पकड़
समय की अनंत कुहुकिकाएँ उनमें फूँक कर
स्फुरित कर जग में, कहते हैं :
'हमारे ये अमर सुशोभित काव्य!'
अरे, सचमुच यही क्या कवि-ज़िंदगी?
जीवन के हैं अनेक क्षणपुँज,
दिव्य निजानुभव के क्षण तो हैं कुछ इने-गिने ही,
कर व्यक्त उन्हें शब्द के अपूर्ण अधूरे रूप में,
जीवन की इति मान ली जाए क्या?
यही है चिरायु?
अथाह महाकाश में, अंतहीन इस महाकाल में
अणु-सी अल्प इस पृथ्वी के स्फुरित होते साँस चार
उसमें नगण्य मनुष्य की
की न—की काव्यसृष्टि कहाँ?
कब तक वह?
इस पृथ्वी की ही भस्म जहाँ
समग्र इतिहास पर उड़कर चादर चढ़ा देगी?
फिर भी, हृदय, गा ले
रह न जाएँ कहीं मन में अरमान!








