सफ़ेद फूल - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

याद के पत्तों का रंग

हमेशा सब्ज़ नहीं रहा

चाँद रात और मैं तीनों

दर्द की बातें सुनते रहे

गुफ़्तुगू के इख़्तिताम पर

मैं ने आँखें निचोड़ीं

एक बंजर ख़्वाब के सिवा कुछ नहीं निकला

मैं ने आवाज़ को

सातवें पर्दे के पीछे से सुना

वस्ल की राहत का ज़ाइक़ा

ता-हाल अजनबी है

सवालिया चीख़

अपने मुक़र्ररा आसमान तक नहीं पहुँच सकी

मैं अपनी ज़ात के सारे हवालों को

इक जानिब लपेट कर रख भी दूँ

तो

शजरे की निस्बत का बोझ

मिरे क़लम को

तुम्हारा नाम लिखने नहीं देगा

सफ़ेद फूल स्याह हो रहा है

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like