वे सत्ता में हैं - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

वे सत्ता मे हैं
इसलिए शक्तिशाली हैं

वो शक्तिशाली हैं
तो हम चुप हैं

हम चुप हैं
वो स्वतन्त्र हैं

कभी भी, कहीं भी,
किसी भी
ज़मीन के टुकडे को
मन्दिर बता सकते हैं
मस्जिद बता सकते हैं
 
सुनियोजित अफवाहों मे
कलाबाज़ियाँ करते हुए
कभी भी
दंगा करा सकते हैं
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories