सात जनम का रिश्ता - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

सुहाग के रंगीन
जोड़े में सजी बैठी
एम०बी०ए० पास लड़की
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ
सात फेरों को तैयार

भटकते-भटकते
चप्पल घिस गई
बाल उड़ गए
अन्तहीन बहस में
मुश्किल से जोड़ा है
सात जन्मो का रिश्ता

बाज़ार सजा है
कानूनों की इस बस्ती में
पेट दबाया
कौड़ी-कौड़ी कमाया
पगड़ी बेची
सब कुछ गँवाया
बड़ी मुश्किल से ख़रीदा है
बेटी
सात जन्म का रिश्ता

बाज़ार आबाद रहेगा
सुहागिनी सजती रहेंगी
फेरे पड़ते रहेंगे
पगड़ी बिकती रहेगी
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories