कविता - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

तुम्हारे पाँव मे बाँधकर रुनझुना
गले मे रेशमी रूमाल
बाँधा जाएगा
हल्दी उबटन के पीले लेप से

तुम्हे चमकाकर
चन्दन का शीतल तिलक
मस्तक पर लगाया जाएगा
धूप घी से सजी आरती
घन्टों के रव से नचाकर
तुम्हे सजाया जाएगा
 
पीपल के हरे नव कोपल
प्रेम की कैंची से कुतर कुतर
तुम्हे खिलाया जाएगा
 
आ जा आ जा बेटा
भक्तों की मुराद पूरी कर दे
लहराता गण्डासा तुम्हे बुला रहा है
बड़ी श्रद्धा से उतारी जाएगी
तुम्हारी गर्दन
काटीं जाएँगी बोटियाँ जिस्म की
तुम्हारी चीख़ों की दस्तक से
खुल जाएँगे
स्वर्ग के दरवाज़े
 
हर लोथड़े मे भरी होगी
पुण्यों की मिठास
अरे बेटा जीवन-चक्र बडा निरीह है
बँधा है पुण्य की डोर से सदूर
गर्दनो की सीढ़ी बनाकर
उतरता है धरा पर
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like