भीड़ - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

वह अकेला
ख़ामोशी ओढ़े गुमसुम
खो गया भीड़ मे
 
राजपथ, जनपथ, जन्तर-मन्तर
पट गया भीड़ से
 
न विवाद न संवाद
न विनाश न आबाद


चिकटा फटा काँच पहने
अधनंगा, गुमशुदा ’रामराज’
कराहता दिखा भीड़ में
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories