कशमकश - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

देख न पाना
सुन न पाना
देखते हुए
सुनते हुए
समझ न पाना
जितना समझा
उसे समझा न पाना
गुस्सा न आना
बेवजह गुस्से से
रास्ते से भटक जाना
मायूस हो जाना
फिर उससे उबरकर
एक क़दम
हाँ, एक क़दम ही सही
आगे बढ़ाना।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories